चीन के लिए नया भारतीय चेहरा, क्या बदलेंगे समीकरण?

1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी विक्रम दोराईस्वामी इस समय ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं।
आईएफएस अधिकारी विक्रम दोराईस्वामी इस समय ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त हैं ( फाइल फोटो )।
आईएफएस अधिकारी विक्रम दोराईस्वामी इस समय ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त हैं ( फाइल फोटो )।
Published on

नई दिल्लीः अनुभवी राजनयिक विक्रम दोराईस्वामी को बृहस्पतिवार को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी दोराईस्वामी इस समय ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं।

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चार वर्ष से अधिक समय तक बने रहे गतिरोध के दौरान भारत एवं चीन के संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के प्रयास कर रहे हैं। भारत ने इन प्रयासों के बीच वरिष्ठ राजनयिक को बीजिंग भेजने का फैसला किया है। दोराईस्वामी, प्रदीप कुमार रावत का स्थान लेंगे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने दोराईस्वामी की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

आईएफएस अधिकारी विक्रम दोराईस्वामी इस समय ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त हैं ( फाइल फोटो )।
तेल बाजार में उबाल, ईरान हमले के बाद कीमतें चढ़ीं
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in