पाकिस्तान से भागा प्रेमी जोड़ा गुजरात के कच्छ में पकड़ाया

बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर दोनों को हिरासत में लिया
पाकिस्तान से भागा प्रेमी जोड़ा गुजरात के कच्छ में पकड़ाया
Published on: 

कच्छः पाकिस्तान के एक नागरिक और उसकी प्रेमिका अपने घर से कथित तौर पर भागने के बाद गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा तक पहुंच गए, जहां सुरक्षा बलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रेमी-प्रेमिका का यह यह पैदल ही यहां तक पहुंच गए थे।

पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद यहां पहुंचे पोपट (24) और गौरी (20) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने हिरासत में ले लिया। बालासर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पोपट और गौरी अंतरराष्ट्रीय सीमा से आठ किलोमीटर दूर पाकिस्तान स्थित अपने गांव से रविवार रात भाग गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों ने पैदल ही यह दूरी तय की थी।

परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने खंभा संख्या 1016 के समीप गश्त के दौरान दोनों को हिरासत में लिया। अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान युगल ने बताया कि उनके परिवार उनकी शादी के खिलाफ थे जिस वजह से वे घर से भाग आए। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियां जांच करेंगी और फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस के मुताबिक, दो महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है और इससे पहले आठ अक्टूबर को भी दो लोगों को सीमा पर इसी तरह हिरासत में लिया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in