मां फ्लाईओवर पर वाहन ने कांस्टेबल को मारी टक्कर, ड्राइव गिरफ्तार

मां फ्लाईओवर पर वाहन ने कांस्टेबल को मारी टक्कर, ड्राइव गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: शनिवार शाम माँ फ्लाईओवर पर एक वाहन ड्राइवर ने भागने की कोशिश में एक कांस्टेबल को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपित की पहचान अब्राहम जुनैद के रूप में की है। घायल कांस्टेबल की हाथ में फ्रैक्चर आया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित चिंगरीहाटा से साइंस सिटी की ओर अपने वाहन से जा रहा था और उसने नियंत्रण खो दिया और फ्लाईओवर की गार्डरेल से टकरा गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने वाहन की रफ्तार बढ़ाते हुए फ्लाईओवर पर आगे बढ़ गया। कुछ दूरी पर उसे रोकने पर आरोपित ने कथित तौर पर एक कांस्टेबल को धक्का देकर गिरा दिया और भागने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने उसे पार्क सर्कस क्रॉसिंग के पास रोककर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपित को अलीपुर अदालत में पेश किया गया, जहाँ उसे 31 मार्च तक जेल हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित के वकील ने बताया कि वह मानसिक उपचाराधीन है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in