भारत की छवि खराब करने के इरादे से AI समिट में कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं की ओर से ‘एआई इंपैक्ट समिट’ के दौरान किए गए विरोध-प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर निशाना साधा।
एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता।
एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता।
Published on

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं की ओर से ‘एआई इंपैक्ट समिट’ के दौरान किए गए विरोध-प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए आयोजन स्थल पर हंगामा किया था।

भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने शुक्रवार को ‘एआई इंपैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एआई शिखर सम्मेलन में विरोध-प्रदर्शन कर रहे करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ऐसे समय में जब भारत एक प्रतिष्ठित वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जो इस प्रौद्योगिकी में उसके नवाचार और नेतृत्व को प्रदर्शित करता है, कांग्रेस पार्टी ने गरिमा के बजाय व्यवधान को चुना।”

मालवीय ने आयोजन स्थल पर अपनी कमीज उतारकर हंगामा करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आलोचना करते हुए कहा कि यह कृत्य “स्पष्ट रूप से भारत को विश्व मंच पर शर्मिंदा करने के लिए किया गया था।” उन्होंने कहा कि जब देश खुद को वैश्विक प्रौद्योगिकी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है, तब इस तरह का आचरण केवल उन लोगों के हितों की पूर्ति करता है, जो भारत को डगमगाते हुए देखना चाहते हैं।

एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता।
SIR: बंगाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अबतक का सबसे बड़ा फैसला

मालवीय ने कहा, “राजनीतिक विरोध करना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं। भारत इससे बेहतर पाने का हकदार है।” भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कांग्रेस पार्टी पर शर्म आती है। कांग्रेस ‘शहरी नक्सलियों’ की तरह व्यवहार करती है। कांग्रेस भारत-विरोधी पार्टी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी के निर्देश पर ‘एआई इंपैक्ट समिट’ के आयोजन स्थल पर धावा बोला और आपत्तिजनक नारे लगाए।” भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी, कांग्रेस और गांधी-वाड्रा परिवार को देश और उसके युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।”

इसी बीच, एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें राहुल गांधी को नरसिम्हा यादव के साथ चलते हुए देखा जा सकता है, जिन्होंने कथित तौर पर शिखर सम्मेलन में विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in