आज से दुर्गापूजा उत्सव का उद्घाटन करेंगी सीएम

महालया पर प्रतिमा का चक्षु दान करेंगी
आज से दुर्गापूजा उत्सव का उद्घाटन करेंगी सीएम
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दुर्गापूजा का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। कल महालया है और इससे एक दिन पहले यानी आज शनिवार से सीएम ममता बनर्जी दुर्गापूजा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। आज सीएम के कई कार्यक्रम हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम आज नार्थ कोलकाता के बड़े पूजा पंडालों में शामिल हाथीबागान दुर्गापूजा उत्सव का उद्घाटन करेंगी। वहीं टाला प्रत्यय दुर्गापूजा के शताब्दी वर्ष पर सीएम ने इस पूजा कमेटी के लिए थीम सांग लिखा है। आज इसका भी उद्घाटन करेंगी। हर साल की तरह इस साल भी सीएम मंत्री सुजीत बोस की पूजा कमेटी श्रीभूमि में शाम साढ़े चार बजे उत्सव का सूचना करेंगी। अगले दिन महालया पर सीएम चेतला अग्रणी क्लब की प्रतिमा का चक्षु दान करेंगी। नवान्न सूत्रों के मुताबिक इस बार भी पूजा पंडालों के उद्घाटन की सूची लंबी है। सीएम कोलकाता दक्षिण से लेकर कोलकाता उत्तर, बेहला, साल्टलेक से लेकर जिलों के पूजा पंडालों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगी। पूजा को लेकर लोगों में इतना ज्यादा क्रेज है कि अब षष्ठी तक का इंतजार नहीं कर लोग नवरात्रि के दूसरे तीसरे दिन से ही घूमने के लिए पंडालों में निकल जाते हैं।

पंडालों में लोग कब से जा सकेंगे

श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब : महालया की शाम 7 बजे के बाद से

चेतला अग्रणी क्लब : 24 सितंबर की शाम 6 बजे के बाद से

मुख्य बातें : इस बार भी पंडालों के उद्घाटन की सूची लंबी है। सीएम वर्चुअल माध्यम से कई जगहों पर पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगी। लोगों में पूजा को लेकर जोश इतना ज्यादा है कि वे षष्ठी तक का इंतजार नहीं कर पाते और नवरात्रि के पहले ही दिनों से पंडालों में घूमना शुरू कर देते हैं। ये दिखाता है कि दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उत्साह काफी उच्च स्तर पर है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in