पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव
पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव

राघोपुरः तेजस्वी यादव 14109 मतों से पीछे, राघोपुर में मुकाबला रोमांचक

30 दौर में से 12 दौर की मतगणना के बाद सतीश कुमार 62709 मतों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजस्वी यादव (48,600) से 14109 मतों से आगे हैं
Published on

पटनाः महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव मतगणना के 12वें चक्र में सात हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं।

राघोपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। आठवें चक्र की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार के मुकाबले मामूली बढ़त हासिल की थी।

लेकिन 12वें चक्र में तेजस्वी को 48600 मत मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार यादव को 62709 मत मिले हैं।

हालांकि आठवें चक्र में तेजस्वी को 31,335 मत मिले, जबकि सतीश कुमार को 31,049 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच महज 286 मतों का अंतर था।

राज्य विधानसभा की 243 सीट से संबंधित रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जबर्दस्त बढ़त बना रखी है और यह 208 सीट पर आगे चल रहा है। गठबंधन में शामिल भाजपा 96, जनता दल (यूनाइटेड) 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) चार और रालोमा दो सीट पर आगे है।

महागठबंधन 28 सीट पर बढ़त बनाए हुए है, जिनमें राजद 24, कांग्रेस एक, भाकपा (माले) एक और माकपा एक सीट पर आगे है।

ये भी पढ़ेंः पिछड़ने के बाद ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पंजा खोला

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in