चीन ने अमेरिका पर ठोका 125% का टैरिफ, रुक नहीं रहा शुल्क युद्ध

पहले यह 84 प्रतिशत था
चीन ने अमेरिका पर ठोका 125% का टैरिफ, रुक नहीं रहा शुल्क युद्ध
Published on: 

नई दिल्ली - अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध और तेज हो गया है। गुरुवार को अमेरिका ने चीन से आने वाले उत्पादों और सेवाओं पर शुल्क बढ़ाकर 145 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। इसके जवाब में शुक्रवार को चीन ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका से आयात होने वाले सामान और सेवाओं पर टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, यह शुल्क पहले 84 प्रतिशत था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। साथ ही मंत्रालय ने यह भी बताया कि अमेरिका की टैरिफ वृद्धि के खिलाफ चीन ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शिकायत भी दर्ज कराई है।  

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News