अयोध्या Ram Mandir के मुख्य पुजारी का निधन

अयोध्या में शोक की लहर
अयोध्या Ram Mandir के मुख्य पुजारी का निधन
Published on

लखनऊ - अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सतेंद्र दास का बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें इस महीने की शुरुआत में मस्तिष्काघात के बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया, ‘‘राम मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी ने आज अंतिम सांस ली। उन्हें तीन फरवरी को मस्तिष्काघात के बाद गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती कराया गया था।’’

आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति - योगी आदित्यनाथ

सतेंद्र दास का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर अयोध्या में उनके आवास पर लाया गया। उनके उत्तराधिकारी पुजारी प्रदीप दास ने कहा कि ‘‘हम उनके सभी शिष्यों के आने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार दोपहर को उन्हें ‘जल समाधि’ दी जाएगी।’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 85 वर्षीय महंत सतेंद्र दास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। 

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सतेंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दु:खद एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि।’’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in