बाहरी राज्यों की दुर्गापूजा को भी मुख्यमंत्री की सौगात

दिल्ली, नोएडा की कुल 70 पूजा समितियों को मिला उपहार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Published on: 

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस वर्ष एक नयी पहल करते हुए न केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों में हो रही दुर्गापूजा को भी अपनी शुभकामनाएं और मिठाई भेजी हैं।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद की कुल 70 पूजा समितियों को यह विशेष सौगात भेजी गयी है। नयी दिल्ली के सीआर पार्क कालीमंदिर, मेला ग्राउंड, करोलबाग, नोएडा कालीबाड़ी और इंदिरापुरम जैसे प्रतिष्ठित पूजा आयोजनों तक मुख्यमंत्री की ओर से शुभकामना-पत्र और मिठाई के डिब्बे पहुंचाए गए हैं।

यह उपहार दिल्ली के रेसिडेंट कमिश्नर कार्यालय के माध्यम से भेजे गए और महाचतुर्थी के शुभ अवसर पर आयोजकों को सौंपे भी जा चुके हैं। इस संबंध में डिप्टी रेसिडेंट कमिश्नर शाश्वत दा ने बताया कि रविवार तक एनसीआर की सभी 70 समितियों तक यह सौगात पहुंचा दी जाएगी।

नोएडा कालीबाड़ी के सह-संयोजक अनुपम बंद्योपाध्याय ने इसे अभूतपूर्व सम्मान बताते हुए कहा कि इतनी व्यस्तता के बीच भी मुख्यमंत्री ने प्रवासी बंगालियों की पूजा को महत्व देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। यह पहल न केवल प्रवासी बंगालियों की संस्कृति से जुड़ाव को मान्यता देती है, बल्कि भावी आयोजकों को भी नयी प्रेरणा प्रदान करती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News