छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ गुस्सा भड़काया - महाराष्ट्र के CM ने क्यो कहा ऐसा ?

CM फडणवीस ने की शांति की अपील
छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ गुस्सा भड़काया - महाराष्ट्र के CM ने क्यो कहा ऐसा ?
Published on

नई दिल्ली - महाराष्ट्र का नागपुर हिंसा की चपेट में आ गया है। औरंगजेब की कब्र से जुड़े विवाद के बाद महाल और हंसपुरी इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हुई। इस हिंसा में कई लोगों के घर, दुकानें और वाहन आग की चपेट में आ गए। अब इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है।

क्या कहा मुख्यमंत्री फडणवीस ने ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिंसा और दंगे सुनियोजित नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 'छावा' फिल्म ने औरंगजेब के प्रति लोगों के गुस्से को भड़का दिया है, लेकिन इसके बावजूद सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए।

फडणवीस ने स्पष्ट किया कि पुलिस पर हमले किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस हिंसा में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंसा का‌ वीडियो हो रहा है वायरल

इस हिंसा का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज में वीएचपी और बजरंग दल के प्रदर्शन के विरोध के दौरान भड़की हिंसा कैद हुई है। उपद्रवियों ने रिहायशी इलाकों में घुसकर वाहनों को नुकसान पहुंचाया और जमकर पत्थरबाजी की।

पुलिस के अनुसार, बीती रात 10:30 बजे से 11:30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में झड़प हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक उग्र भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और घरों के साथ-साथ एक क्लीनिक में भी तोड़फोड़ की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in