छत्तीसगढ़ः मुठभेड़ में दो और नक्सली ढेर, अबतक छह मारे गये

गोलीबारी की ताजा घटना जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगलों में सुबह हुई, जहां सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल-रोधी अभियान चला रही है।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जारी अभियान के दौरान रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। इसी क्षेत्र में शनिवार को भी चार नक्सलियों को मार गिराया गया था।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र यादव ने बताया कि गोलीबारी की ताजा घटना जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगलों में सुबह हुई, जहां सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल-रोधी अभियान चला रही है। यादव ने बताया कि शनिवार को इसी अभियान के दौरान चार नक्सली मारे गए थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दिलीप वेदजा, मदवी कोसा, लक्खी मदकम तथा राधा मेट्टा के रूप में हुई थी।

यादव के मुताबिक, रविवार को मारे गए दो नक्सलियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) इकाइयों के जवान तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) के जवान इस अभियान में शामिल हैं। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नक्सल-रोधी अभियान शुरू किया था।

सांकेतिक तस्वीर
झारखंड : बारात ले जा रही बस पलटी; पांच लोगों की मौत

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in