झारखंड : बारात ले जा रही बस पलटी; पांच लोगों की मौत

झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को बारात ले जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
झारखंड : बारात ले जा रही बस पलटी; पांच लोगों की मौत
Published on: 

झारखंड : झारखंड के लातेहार जिले में रविवार को बारात ले जा रही एक बस के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा महुदनार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरसा घाटी में हुआ।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया, ‘छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर बस लातेहार के महुदनार आ रही थी। बस पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।’ गौरव ने बताया कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लातेहार के उपायुक्त को घायलों को उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 70 यात्री सवार थे। उसने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बस के ब्रेक फेल हो गए थे। हैंडब्रेक का इस्तेमाल करके और इंजन बंद करके गाड़ी रोकने की कोशिश करने के बावजूद, मैं उस पर नियंत्रण नहीं पा सका और अंततः बस पलट गई।’

झारखंड : बारात ले जा रही बस पलटी; पांच लोगों की मौत
इस पड़ोसी देश में घूमने-फिरने सबसे ज्यादा पहुंचे भारतीय
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News