

कोलकाताः कैरबियाई टीम के ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण चार दिन से अधिक समय तक शहर में फंसे रहने के बाद वेस्टइंडीज टीम के घर लौटने के लिए चार्टर्ड उड़ान का इंतजाम किया गया है। बृहस्पतिवार को एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘वेस्टइंडीज टीम के सदस्यों के स्वदेश लौटने के लिए एक चार्टर्ड उड़ान का इंतजाम किया गया है।’’
वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी ने ट्वीट किया, ‘‘एक अपडेट मिला। वेस्टइंडीज बस यही चाहता था।’’ इससे कुछ घंटे पहले सैमी ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की थी।
रविवार को सुपर आठ चरण में भारत से हारने के बाद टी20 विश्व कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज की टीम खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों से वायु क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण स्वदेश वापस नहीं जा पा रही थी। अपनी निराशा जाहिर करते हुए सैमी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं बस घर जाना चाहता हूं।’’ चार घंटे बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने अपनी यात्रा योजनाओं पर स्पष्टता मांगते हुए एक और पोस्ट किया।
सैमी ने लिखा, ‘‘कम से कम एक अपडेट तो दो, हमें कुछ तो बताओ। आज कल, अगले हफ्ते। पांच दिन हो गए हैं।’’
सी सुनिश्चित करने के लिए आईसीसी और संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।
कई खिलाड़ी आईपीएल के लिए भारत में रुकेंगे
खाड़ी क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों के भारत में ही रुकने की उम्मीद है क्योंकि उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी आने वाले हफ्तों में तैयारी शिविर शुरू करने वाली हैं। रोवमैन पावेल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं जिसका शिविर 18 मार्च से शुरू होगा जबकि शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। शिमरोन हेटमायर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं और रोमारियो शेफर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं।
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के एक अधिकारी ने कहा कि यह मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) देख रही है। एक अधिकारी ने इससे पहले पीटीआई को बताया था, ‘‘इस मामले को पूरी तरह से आईसीसी देख रहा है। हमारे पास वेस्टइंडीज टीम की आवाजाही को लेकर कोई अपडेट नहीं है लेकिन नवीनतम अपडेट के अनुसार वे अब भी यहीं हैं और चार्टर्ड फ्लाइट ढूंढ रहे हैं।’’ क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पहले कहा था कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षित वाप
पश्चिम एशिया में युद्ध से विमान सेवा प्रभावित
बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) यह बताना चाहता है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की सीनियर पुरुष टीम के भारत से लौटने में अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र की पाबंदियों के कारण देरी हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये पाबंदियां खाड़ी क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई से पैदा हुए सुरक्षा खतरों का सीधा नतीजा हैं जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट पर असर पड़ा है और विमान कंपनियों को सुरक्षा कारणों से पूर्व निर्धारित उड़ानों में बदलाव करना पड़ा है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘सीडब्ल्यूआई इस समय हमारे प्रशंसकों, परिवारों और संबंधित हितधारकों की समझ और चिंता की सराहना करता है।’’ इसी वजह से भारत में फंसे जिम्बाब्वे के खिलाड़ी आईसीसी द्वारा इथोपिया में आदिस अबाबा के रास्ते उड़ान का इंतजाम करने के बाद समूहों में घर लौटने लगे हैं।