सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में जुटीं खेल, मनोरंजन और राजनीति जगत की हस्तियां, देखिये तस्वीरें

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने बृहस्पतिवार को उद्यमी सानिया चंडोक के साथ मुंबई के ‘द सेंट रेजिस मुंबई’ में भव्य समारोह में विवाह किया।
अर्जुन और सानिया के साथ सचिन तेंदुलकर, अंजली तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर।
अर्जुन और सानिया के साथ सचिन तेंदुलकर, अंजली तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर।
Published on

मुंबईः महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने बृहस्पतिवार को उद्यमी सानिया चंडोक के साथ मुंबई के ‘द सेंट रेजिस मुंबई’ में भव्य समारोह में विवाह किया।इस हाई-प्रोफाइल शादी में खेल, मनोरंजन और राजनीति जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। अर्जुून तेंदुलकर और सानिया चंडोक को शादी की बधाई देने के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ ही पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे भी पहुंचे।

अर्जुन ने भारत के लिए अंडर-19 स्तर पर क्रिकेट खेला है और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में वह गोवा क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दुल्हन सानिया उद्योगपति रवि घई की पोती हैं और पशु-चिकित्सा (वेटरिनरी) क्षेत्र में उद्यमी के तौर पर काम कर रही हैं।

समारोह में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह, पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़, पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, वेंकटेश प्रसाद और मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले शामिल थे।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और सीनियर पुरुष चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर, चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला, पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस सांसद यूसुफ पठान तथा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान और उनका परिवार, आमिर खान, आशा भोसले और सोनू निगम समेत कई गणमान्य व्यक्ति शादी में उपस्थित थे।

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी शादी में शामिल हुए।

अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई और नेताओं को न्योता दिया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in