बिधाननगर में काउंटिंग के बीच बवाल, TMC-BJP भिड़ंत

उत्तर 24 परगना में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा, CCTV बंद होने से बढ़ा विवाद
बिधाननगर में काउंटिंग के बीच बवाल, TMC-BJP भिड़ंत
Published on

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर में मतगणना के दौरान रविवार को तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही नारेबाजी और फिर हाथापाई में बदल गई।

स्थिति को काबू में करने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय बल और पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया गया। बाद में बैरिकेड्स लगाकर हालात को नियंत्रण में लाया गया।

वहीं, बारासात गवर्नमेंट कॉलेज में उस समय तनाव बढ़ गया, जब CCTV मॉनिटरिंग करीब 17 मिनट के लिए बंद हो गई। छेड़छाड़ के शक में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

बीजेपी ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने कैंप में पार्टी के झंडे लगाकर माहौल बिगाड़ा, जबकि तृणमूल ने केंद्रीय बलों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया।

फिलहाल चुनाव आयोग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in