SSKM में शीघ्र ही शुरू होगा कैंसर का इलाज

हजारों मरीजों को मिलेगा फायदा
SSKM में शीघ्र ही शुरू होगा कैंसर का इलाज
Published on

उपलब्ध होगी कीमोथेरेपी आदि की सुविधाएं

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता के प्रतिष्ठित SSKM अस्पताल में शीघ्र ही कैंसर का इलाज शुरू किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें छह सात माह का समय लगेगा। इससे कैंसर के उन मरीजों को काफी राहत मिलेगी जिन्हें इसके इलाज के लिए निजी अस्पताल में या मुफ्त सुविधा पाने के लिए दूरदराज जाना पड़ता है। अब घर के पास यह सुविधा मिलने लगेगी। एसएसकेएम में बहुत सारी गंभीर बीमारियों का इलाज तो होता है, पर कैंसर के इलाज की सुविधा नहीं है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब इस कमी को दूर करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसमें आधुनिक मशीनें, विशेषज्ञ डॉक्टर और कैंसर के इलाज की सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कैसी होगी नई व्यवस्था?

अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि कैंसर इलाज के लिए अलग से विभाग बनाया जा रहा है। इसमें आधुनिक मशीनें, विशेष डॉक्टरों की टीम और जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कीमोथेरेपी, शुरुआती जांच और परामर्श जैसी सेवाएं भी यहीं मिल सकेंगी। इससे मरीजों को एक ही जगह पर संपूर्ण इलाज मिल पाएगा।

अब समय पर होगा कैंसर का इलाज

अधिकारियों का मानना है कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद कैंसर की जल्दी पहचान और समय पर इलाज संभव हो जाएगा। इससे मृत्यु दर में कमी आ सकती है और लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी। आने वाले समय में यह विभाग और भी आधुनिक तकनीकों से लैस किया जा सकता है। इस कदम को न सिर्फ मरीजों के लिए बल्कि पूरे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

मरीजों को इन नई सुविधाओं से मिलेंगे लाभ

सस्ता इलाज: सरकारी अस्पताल होने के कारण कैंसर का इलाज कम खर्च में उपलब्ध होगा।

स्थानीय सुविधा: कोलकाता और आसपास के मरीजों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

तेजी से इलाज: समय पर जांच के कारण इलाज शुरू हो सकेगा, जिससे मरीजों की जान बचाने की संभावना बढ़ेगी।

विशेषज्ञ डॉक्टर: मरीजों का बेहतर और कारगर इलाज।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in