बंगाल में बमों का जखीरा बरामद, घर से मिले 22 देसी बम

मालिक फरार, चुनाव से पहले बढ़ी सुरक्षा चिंता
बंगाल में बमों का जखीरा बरामद, घर से मिले 22 देसी बम
Published on

बारासात : पश्चिम बंगाल के North 24 Parganas जिले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक घर से 22 देसी बम बरामद किए हैं। यह मामला हारोआ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, घर से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री भी जब्त की गई है। बरामदगी के बाद से ही घर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक Alokananda Bhowal ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया। टीम ने सभी देसी बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया और पूरे परिसर को सील कर दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस गहन जांच में जुटी है।

यह बरामदगी ऐसे समय पर हुई है जब राज्य में West Bengal विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होना है, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव से पहले इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in