'भारत विरोधी गतिविधियों पर तुरंत एक्शन ले ब्रिटेन' - विदेश मंत्रालय का ब्रिटेन को सीधा जवाब

ब्रिटेन दौरे पर जयशंकर ने उठाया तिरंगे के अपमान का मुद्दा
'भारत विरोधी गतिविधियों पर तुरंत एक्शन ले ब्रिटेन' - विदेश मंत्रालय का ब्रिटेन को सीधा जवाब
Published on: 

नई दिल्ली - भारत ने एक बार फिर ब्रिटेन को फटकार लगाई है। भारत ने ब्रिटेन से कहा है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाए और भारतीय उच्चायोग व इसके सभी कार्यालयों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करे। यह आग्रह भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ब्रिटेन दौरे के दौरान पीएम कीर स्टार्मर से की। 

क्या है मामला ?

विदेश मंत्री एस जयशंकर के ब्रिटेन दौरे के दौरान एक खानिस्तान समर्थक ने उनकी कार के सामने आकर भारतीय तिरंगे का अपमान किया था। इस घटना के बाद से ही भारत विरोधी गतिविधियों पर एस जयशंकर सख्त हो गए हैं। हालांकि उस घटना को लेकर ब्रिटेन ने अफसोस जताया है। इसके साथ ही ब्रिटेन के उच्च अधिकारीयों ने यह भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मुक्त व्यापार समझौते पर हुई बातचीत

जयशंकर की लंदन में भारत व ब्रिटेन की भावी मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी बातचीत हुई है। इसके साथ ही भारत ने ​ब्रिटेन के साथ प्रतिभाओं के आसानी से एक देश से दूसरे देश में जाने का मुद्दा खास तौर पर उठाया है। इस बारे में जयशंकर की ब्रिटेन के गृह सचिव के साथ हुई बैठक में खास तौर पर बातचीत हुई है।

आतंकवाद पर गहरा सहयोग देने पर सहमति

विदेश मंत्रालय ने अपने जारी बयान में बताया है कि भारत और ब्रिटेन के बीच आतंकवाद को रोकने को लेकर भी काफी गहरा सहयोग पहले से ही चल रहा है जिसे और विस्तार देने की सहमति बनी है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस यात्रा से भारत और ब्रिटेन की समग्र रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में मदद मिली है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News