बम की धमकी से केरल के मुख्यमंत्री के आवास में खलबली

केरल के एक प्राइवेट बैंक में भी ईमेल के जरिये बम की धमकी दी गयी थी।
बम की धमकी से केरल के मुख्यमंत्री के आवास में खलबली
Published on: 

तिरुवनंतपुरमः केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आधिकारिक आवास और पलयम स्थित एक निजी बैंक में सोमवार को बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद जांच की गई, जिसमें यह धमकी फर्जी पाई गई।

पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के निजी सचिव को यह धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुख्यमंत्री के आवास 'क्लिफ हाउस' पर तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। श्वान दस्ते और बम खोजी दल को तलाशी के काम में लगाया गया था। बाद में यह ईमेल फर्जी होने की बात की पुष्टि हुई।

पहले भी मिल चुकी है बम की धमकी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहले भी मुख्यमंत्री आवास में बम होने संबंधी फर्जी ईमेल मिल चुके हैं। इन सभी ईमेल में तमिलनाडु के राजनीतिक घटनाक्रमों और वहां दर्ज मामलों का उल्लेख किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि ईमेल डार्क वेब के जरिए भेजे गए हैं, जिससे आरोपी का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।

हालांकि, एहतियात के तौर पर ऐसे ईमेल मिलने पर हर बार जांच की जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News