BJP के संकल्प पत्र में ‘सोनार बांग्ला’ का वादा, महिलाओं और युवाओं को 3,000 रुपये मासिक सहायता

घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस, 45 दिन में सातवां वेतन आयोग और सरकारी नौकरियों में 33% महिला आरक्षण का ऐलान
BJP के संकल्प पत्र में ‘सोनार बांग्ला’ का वादा, महिलाओं और युवाओं को 3,000 रुपये मासिक सहायता
Manvender Vashist Lav
Published on

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए सत्ता में आने पर घुसपैठ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये मासिक सहायता देने और 45 दिन के भीतर सातवां वेतन आयोग गठित करने का वादा किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए इसे ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण की रूपरेखा बताया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस का 15 साल का शासन राज्य के लिए बुरे सपने जैसा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र किसानों, युवाओं और महिलाओं को नई दिशा देगा और राज्य के हर नागरिक को नई उम्मीद देगा।

घुसपैठ और सीमा सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता देते हुए शाह ने कहा कि भाजपा सरकार “डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट” की नीति अपनाएगी और घुसपैठ के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रहेगा। साथ ही, सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने और धर्म का स्वतंत्र पालन सुनिश्चित करने के लिए कानून लाने की बात कही गई है।

संकल्प पत्र में महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये आर्थिक सहायता, पुलिस बल समेत सभी सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण और बेरोजगार युवाओं को 3,000 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया गया है। भाजपा ने सीमाओं की सुरक्षा मजबूत करने और पशु तस्करी पर रोक लगाने की भी घोषणा की है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in