चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में भाजपा जीती, इनके सिर सजेगा मेयर का ताज

चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में भाजपा के 18 पार्षद, आप के 11 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं।
चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में भाजपा जीती, इनके सिर सजेगा मेयर का ताज
Published on

चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद सौरभ जोशी बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ नगर निगम के नए महापौर चुने गए। वहीं, पार्टी ने महापौर चुनाव में शानदार जीत हासिल करते हुए वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पद भी जीत लिए।

त्रिकोणीय मुकाबले में जोशी को 18 वोट मिले, आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार योगेश ढिंगरा को 11 वोट मिले जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को सात वोट मिले।

मतदान में हिस्सा ले रहे पार्षदों ने पूर्व की गुप्त मतदान पद्धति के बजाय अपने उम्मीदवार के पक्ष में हाथ उठाकर समर्थन जताया। उम्मीदवार के समर्थन में हाथ उठाने के बाद पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी रामनीक सिंह बेदी के समक्ष मौखिक रूप से भी अपनी सहमति दी, जिन्होंने महापौर पद के लिए चुनाव कराया।

चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में भाजपा के 18 पार्षद, आप के 11 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं। चंडीगढ़ के सांसद को भी 35 सदस्यीय नगर निगम के पदेन सदस्य होने के नाते मतदान का अधिकार प्राप्त है।

सुमन शर्मा उप महापौर निर्वाचित

कांग्रेस के मौजूदा सांसद मनीष तिवारी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह गाबी के समर्थन में हाथ उठाया। इस बार महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन नहीं किया। भाजपा के जोशी को चंडीगढ़ का नया महापौर घोषित किए जाने के बाद उन्होंने वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव कराए। कांग्रेस ने इस चुनाव में मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

महापौर पद के लिए मतदान के बाद कांग्रेस के सभी छह पार्षद और कांग्रेस सांसद तिवारी सदन से चले गए। वरिष्ठ उप महापौर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार जसमनप्रीत सिंह ने आप के पार्षद मनुअर खान को 18 के मुकाबले 11 वोट से हराया। भाजपा पार्षद सुमन शर्मा ने आप की उम्मीदवार जसविंदर कौर को हराकर उप महापौर का पद जीता। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने वाले आप के पार्षद रामचंद्र यादव ने उप महापौर पद के चुनाव से पहले अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में भाजपा जीती, इनके सिर सजेगा मेयर का ताज
निष्पक्ष और समावेशी चुनाव के बिना बांग्लादेश में अस्थिरता बढ़ेगी: हसीना

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in