‘हिंदुओं की भावनाओं से भाजपा ने किया खिलवाड़’

राम मंदिर चंदे के कथित गबन मामले पर सियासी घमासान, उद्धव ने कहा- ‘हमें भाजपा-मुक्त राम चाहिए’
‘हिंदुओं की भावनाओं से भाजपा ने किया खिलवाड़’
Published on

यवतमाल (महाराष्ट्र): शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें धोखा दिया।

यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि असली हिंदुत्व मानवता और इंसानियत की सीख देता है। उन्होंने भाजपा पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक दलों को तोड़ने का आरोप भी लगाया।

‘भाजपा-मुक्त राम’ आंदोलन का किया ऐलान

उद्धव ठाकरे ने कहा, “हम मंदिरों को लूटने वाले आपके हिंदुत्व को स्वीकार नहीं करते। हमें ‘भाजपा-मुक्त राम’ चाहिए और शिवसेना (उबाठा) ऐसे आंदोलनों का नेतृत्व करेगी।”

उन्होंने दावा किया कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर राजनीति कर रही है और लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है।

राम मंदिर चंदे के मामले पर विवाद तेज

अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान के कथित गबन मामले में आठ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच एजेंसियों ने आरोपियों के पास से करीब 79.85 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है।

इस मामले को लेकर महाराष्ट्र समेत देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in