भाजपा ने किया विरोध मार्च और पथसभा का आयोजन

भाजपा ने किया विरोध मार्च और पथसभा का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

इस्लामपुर : इस्लामपुर में भाजपा ने विरोध मार्च और पथसभा का आयोजन किया। शनिवार को इस्लामपुर नगर मंडल कार्यालय से जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करने के बाद इस्लामपुर बस टर्मिनस पर समाप्त हुआ और वहां पथसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर दिनाजपुर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरजीत सेन, नगर मंडल अध्यक्ष चित्रजीत रॉय समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चित्रजीत रॉय ने कहा कि आज की पथसभा कोलकाता के महेशतल्ला में हुई घटना और पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में आयोजित की गई थी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in