महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा, 8 मार्च से पहले मिलेगी खुशखबरी

खाते में आएंगे 3000 रुपये
महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा, 8 मार्च से पहले मिलेगी खुशखबरी
Published on

नई दिल्ली - 8 मार्च को महिला दिवस है। महिला दिवस के मौके पर कई राज्यों में महिलाओं को बड़ा तोहफा मिल सकता है। एक तरफ दिल्ली में महिला सम्मान योजना शुरू होगी तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र की महिलाओं के खाते में भी महिला दिवस के ठीक पहले बड़ी रकम आ सकती है। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से यह कहा गया है कि लाडकी बहिण योजना की किस्त आठ मार्च यानी महिला दिवस से ठीक पहले जारी हो सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक महीने की नहीं बल्कि दो महीने की किस्त एक साथ महिलाओं के खाते में डाली जाएगी।

3000 रुपये की आएगी पहली किस्त

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 दिए जाने की बात कही गई थी। अब अगर दो महीने की किस्त एक साथ दी गई तो हर महिला के खाते में 3000 रुपये डाले जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार के बजट सत्र के दौरान एक साथ दो महीनों के किस्त जारी करने का ऐलान किया गया था।

कैबिनेट मंत्री अदिती ने दिया बयान

इसी बीच महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री अदिती तटकरे ने अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि लाडकी बहिण योजना की दो महीने की किस्तें महिला दिवस के मौके पर जारी की जाएंगी। यह महिलाओं के लिए एक बड़े तोहफे की तरह होगा। मंत्री ने आगे कहा कि लाडकी बहिण योजना के तहत कई ऐसे आवेदन भी आए हैं जो फर्जी हैं। इस वजह से कई आवेदन काटे गए हैं।

दिल्ली और झारखंड की महिलाअें के लिए भी खुशखबरी

महाराष्ट्र में 1500 तो वहीं झारखंड में मंईयां सम्मान योजना की किस्त भी महिला दिवस के दिन जारी हो सकती है। वहीं भाजपा ने ऐलान किया है कि 8 मार्च को वह महिला सम्मान योजना की शुरुआत करेगी। महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में 2500 रुपये डाले जाऐंगे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in