समय पर ही होगा बंगाल चुनाव, सीईओ ने दिया संकेत

कमीशन का फुल बेंच 9 और 10 को बंगाल में
सीईओ मनोज अग्रवाल
सीईओ मनोज अग्रवाल
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा का चुनाव क्या समय पर होगा या फिर इसमें विलंब हो सकता है? इस तरह के कई सवाल राजनीतिक गलियारों में घूम रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एसआईआर की तालिका प्रकाशित होने के बावजूद अभी भी प्राय 63 लाख वोटर विचाराधीन है। हालांकि चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल ने राज्य में विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा के बारे में सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने संकेत दिया है कि चुनाव समय पर ही होगा। चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक बंगाल का चुनाव समय पर ही होगा। शुक्रवार को विधानसभा में पहुंचे सीईओ मनोज अग्रवाल ने मीडिया के प्रश्नों का जवाब दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव समय पर होंगे? इसके जवाब में मनोज अग्रवाल ने कहा कि इसका मूल्यांकन करने के लिए कमीशन का फुल बेंच 9 और 10 को बंगाल आ रहे हैं। चार राज्य में घूम चुके हैं और अब यहां बंगाल में आकर वोट की प्रस्तुति देखेंगे। मनोज अग्रवाल ने कहा कि चुनाव कब होगा कितने फेज में होगा यह फैसला कमीशन का होगा। इस बारे में उनका बोलने का कुछ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक चुनाव में ही कुछ ना कुछ फॉर्म 6 रह जाते हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in