अक्षय तृतीया पर दिखा अनोखा संगम, एक ही यज्ञ कुंड के पास बैठे TMC और BJP उम्मीदवार!

Basirhat: TMC and BJP Candidates Share Same Stage for Akshay Tritiya Yagna in Taki
एक ही यज्ञ कुंड में साथ बैठे टीएमसी उम्मीदवार सुरजीत मित्र (बादल) और भाजपा उम्मीदवार शौर्य बनर्जी
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : पश्चिम बंगाल की राजनीति में जहाँ अक्सर तल्खी और कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है, वहीं उत्तर 24 परगना के बशीरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर टकी (Taki) के प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में आयोजित महायज्ञ के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार एक साथ नजर आए।

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच भक्ति का मेल

बशीरहाट दक्षिण विधानसभा सीट पर राजनीतिक घमासान चरम पर है, लेकिन सोमवार को टकी के मधुसूदन मंदिर प्रांगण में नजारा बिल्कुल अलग था। टीएमसी उम्मीदवार सुरजीत मित्र (बादल) और भाजपा उम्मीदवार शौर्य बनर्जी ने एक ही मंच साझा किया। दोनों प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार यज्ञ कुंड के सामने एक साथ बैठे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय

पुरोहितों और साधु-संतों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस महायज्ञ में दोनों नेताओं को एक साथ देखना इलाके के लोगों और राजनीतिक जानकारों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। मंच पर दोनों नेताओं के बीच किसी भी प्रकार की कड़वाहट के बजाय सम्मान और शिष्टाचार दिखाई दिया।

सौहार्द और सह-अस्तित्व का संदेश

इस घटना को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विचारधारा और राजनीति अपनी जगह है, लेकिन धार्मिक और सामाजिक उत्सवों पर इस तरह का मिलन समाज में भाईचारे और शांति का संदेश देता है। अक्षय तृतीया के इस पावन पर्व पर टकी का यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र ही नहीं, बल्कि राजनीतिक सद्भावना की एक मिसाल बनकर उभरा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in