चचेरे भाई ने गोली मारकर की युवक की हत्या

Man Shot Dead by Cousin for Stopping Mob Lynching in Basirhat
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : बशीरहाट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भीड़ द्वारा एक संदिग्ध चोर को पीटे जाने का विरोध करने पर एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। चोरी के आरोपी को बचाने और अपने भाई को मारपीट से रोकने पर चचेरे भाई ने ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 1 बजे बशीरहाट स्टेशन के पास स्थानीय युवकों की भीड़ चोरी के आरोप में एक युवक को पीट रही थी। इस पिटाई में प्रशांत शील का चचेरा भाई सूर्या भी शामिल था।

भीड़ की हिंसा का विरोध करने पर उपजा था विवाद

मौके पर पहुंचे प्रशांत ने बीच-बचाव करते हुए पीड़ित युवक को बचाया, अपने भाई को रोका और उस युवक को वहां से भेज दिया। इसी बात से गुस्सा होकर सूर्या ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने भाई प्रशांत पर निशाना साधते हुए गोली चला दी। सीने में गोली लगने से प्रशांत मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए कोलकाता ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बशीरहाट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सूर्या शील समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in