बारुईपुर में टोटो चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

सांकेतिक टोटो की तस्वीर
सांकेतिक टोटो की तस्वीर
Published on

बारुईपुर : बारुईपुर पुलिस ने टोटो चोर गिरोह का भंडाफाेड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम चंदन सरकार और रामपद मंडल हैं। चंदन पूर्व बर्दवान और रामपद नदिया के चकदाह दरतपुर का रहने वाला है। बारुईपुर थाने की एक विशेष टीम ने सादा पोशाक में उसे हावड़ा स्टेशन से पकड़ा है। चंदन से पूछताछ के बाद पुलिस को इस गिरोह के एक अन्य सदस्य, जो नदिया के चकदाह दरतपुर का निवासी और रिसीवर का पता चला। आरोपित का नाम रामपद मंडल है। तलाशी के दौरान उसके घर से चोरी के कुल सात टोटो बरामद किए गए। पता चला है कि आरोपित रामपद नदिया के दरतपुर का भाजपा नेता है। हाल ही में बारुईपुर थाना अंतर्गत विभिन्न इलाकों से एक के बाद एक टोटो चोरी की घटनाएं हुई हैं। ज्ञात हो कि पिछले एक महीने में कम से कम 12 टोटो चोरी हो चुके हैं। 15 अगस्त को शहर के कचहरी बाजार के सामने से एक टोटो चोरी हो गया था। टोटो के मालिक अजीत विश्वास ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। इस पर हंगामा मचने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

बारुईपुर में टोटो चोरी गैंग सक्रिय, पुलिस की जांच तेज

बारुईपुर थाने के आईसी सौम्यजीत रॉय के आदेश पर एसआई रोनी सरकार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूत्रों के अनुसार, टोटो चोरी की जांच में सीसीटीवी फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। इसकी जांच के बाद जांचकर्ताओं को मूल अभियुक्त चंदन का ठिकाना पता चला। चंदन सोमवार को केदारनाथ दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ हावड़ा स्टेशन पहुंचा था। पुलिस टीम को पता चला कि चंदन कुंभ एक्सप्रेस से आने वाला है। जांचकर्ताओं ने उसी के अनुसार एक योजना बनाई। दोपहर करीब एक बजे उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि चंदन टोटो चुराने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाता था। वह पास में बैट्री चार्जर भी छोड़ देता था। 'रिसीवर' रामपद की मुलाकात चंदन से जेल में हुई थी। चंदन टोटो चुराकर रामपद तक पहुँचाता था। रामपद टोटो को अधिकतम एक लाख रुपये में बेचता था। कभी-कभी टोटो केवल 25,000 रुपये में बिक जाते थे। पुलिस को पता चला है कि इस टोटो चोरी गिरोह में बारुईपुर का कोई व्यक्ति शामिल है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in