यूरोप भागने का प्रयास कर रहा हिंदू पुलिस अधिकारी का हत्यारा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या मामले में वांछित एक बांग्लादेशी छात्र कार्यकर्ता को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया और वापस भेज दिया गया।
दिल्ली एयरपोर्ट ( फाइल फोटो )
दिल्ली एयरपोर्ट ( फाइल फोटो )
Published on: 

नई दिल्लीः बांग्लादेश में एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या मामले में वांछित एक बांग्लादेशी छात्र कार्यकर्ता को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया और वापस भेज दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अहमद रजा हसन मेहदी नामक व्यक्ति को आव्रजन अधिकारियों ने उस समय रोका जब वह यूरोप जाने वाली उड़ान में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।

बांग्लादेश में हबीगंज निवासी मेहदी पर पांच अगस्त, 2024 को उपनिरीक्षक संतोष चौधरी की हत्या के संबंध में आरोप लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, रोके जाने के बाद कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया और बाद में बांग्लादेश भेज दिया गया।

दिल्ली एयरपोर्ट ( फाइल फोटो )
पाकिस्तान में गैस रिसाव से विस्फोट, 9 बच्चों समेत 16 लोगों की मौत
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in