पाकिस्तान में गैस रिसाव से विस्फोट, 9 बच्चों समेत 16 लोगों की मौत

पाकिस्तान में आज रमजान महीने का पहला दिन है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कराची में हुए विस्फोट का कारण संभवतः गैस का रिसाव था।
घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाने की तैयारी।
घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाने की तैयारी।
Published on

कराचीः पाकिस्तान के कराची में बृहस्पतिवार को सुबह एक आवासीय इमारत में गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी जमशेद अशर ने कहा, ‘‘विस्फोट तड़के साढ़े चार बजे इमारत की पहली मंजिल पर हुआ। यह इमारत ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में है। घटना ‘‘सहरी’’ (सूरज निकलने से पहले करने वाला भोजन) के समय हुई।’’ पाकिस्तान में आज रमजान महीने का पहला दिन है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट का कारण संभवतः गैस का रिसाव था।

कराची में गैस की कमी के कारण विशेषकर निम्न आय वाले आवासीय क्षेत्रों में कई परिवार अपने घरों में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर का उपयोग करते हैं। पुलिस सर्जन डॉ. समैया सैयद ने पुष्टि की कि उन्हें विस्फोट स्थल से अब तक 14 शव प्राप्त हुए हैं जबकि 14 घायलों का इलाज हो रहा है। इमारत की जर्जर हालत के कारण विस्फोट में इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

मुख्य दमकल अधिकारी हुमायूं खान ने कहा, ‘‘हम अब भी मलबे और अवशेषों में छानबीन कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि क्या कोई और शव या जीवित व्यक्ति दबा है।’’ मृतकों में कम से कम नौ बच्चे शामिल हैं जिनकी उम्र दो से 17 वर्ष के बीच थी, जबकि घायलों में भी सात बच्चे शामिल हैं। कराची में विस्फोट की यह दूसरी बड़ी घटना है। पिछले महीने सदर इलाके में स्थित थोक एवं खुदरा बाजार ‘गुल शॉपिंग प्लाजा’ के तहखाने में आग लगने की घटना में कम से कम 79 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाने की तैयारी।
इस एशियाई देश के पूर्व राष्ट्रपति को ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के लिए मिली कड़ी सजा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in