तेज रफ्तार ट्रेन पर हमला, कौन है पीछे?

केरल में अलुवा के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कथित तौर पर पथराव करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
देशभर में वंदे भारत ट्रेन को निशाना जाता रहा है ( फाइल फोटो )
देशभर में वंदे भारत ट्रेन को निशाना जाता रहा है ( फाइल फोटो )
Published on

कोच्चिः केरल में अलुवा के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कथित तौर पर पथराव करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान अंगमाली के पास पराकडावु निवासी सुजीत सुरेश (19) के रूप में हुई है।

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सात मार्च को हुई जब तिरुवनंतपुरम और मंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर नेदुम्बस्सेरी हवाई अड्डे के पास पत्थर फेंके गए। पथराव से रेलगाड़ी की साइड की खिड़कियों के शीशों को मामूली नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद, आरपीएफ और रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई और आरोपी सुरेश को बृहस्पतिवार को आरपीएफ और रेलवे पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि किसी बात से वह तनाव में था और उसी मनोदशा में उसने पथराव कर दिया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

देशभर में वंदे भारत ट्रेन को निशाना जाता रहा है ( फाइल फोटो )
IPL 2026 से कुरेन आउट, क्या बदलेगी रणनीति?
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in