IPL 2026 से कुरेन आउट, क्या बदलेगी रणनीति?

इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला सैम कुरेन ग्रोइन की चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सत्र नहीं खेल सकेंगे जबकि टीम विकल्प पर विचार कर रही है।
सैम कुरेन का आईपीएल से बाहर होना राजस्थान के लिए बड़ा झटका है ( फाइल फोटो )
सैम कुरेन का आईपीएल से बाहर होना राजस्थान के लिए बड़ा झटका है ( फाइल फोटो )
Published on

जयपुरः इंग्लैंड के करिश्माई हरफनमौला सैम कुरेन ग्रोइन की चोट के कारण राजस्थान रॉयल्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सत्र नहीं खेल सकेंगे जबकि टीम विकल्प पर विचार कर रही है।

भारत से टी20 विश्व कप सेमीफाइनल हारने वाली इंग्लैंड टीम के सदस्य रहे कुरेन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से खरीदा थाॉ। उनके बदले में संजू सैमसन अब चेन्नई टीम के लिये खेलेंगे। पंजाब किंग्स और चेन्नई के लिये खेल चुके 27 वर्ष के कुरेन को आईपीएल 2023 सत्र के पहले 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था लेकिन चोट के कारण वह बाहर ही रहे।

चेन्नई के लिए 2020 और 2021 में खेल चुके कुरेन पिछले सत्र से पहले 2 . 4 करोड़ में टीम से जुड़े थे। उन्होंने पिछले सत्र में 114 रन बनाये और एक विकेट लिया। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने रविंद्र जडेजा या कुरेन को कप्तान नहीं बनाये जाने पर हैरानी जताई थी। रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तानी सौंपी थी।

सैम कुरेन का आईपीएल से बाहर होना राजस्थान के लिए बड़ा झटका है ( फाइल फोटो )
93 के पार गिरावट, क्या संभलेगा रुपया?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in