अमेरिका में पूर्व प्रेमिका की हत्या कर भागने वाला अर्जुन शर्मा तमिलनाडु से गिरफ्तार

पुलिस जांच में पता चला कि दो जनवरी को निकिता गोडिशाला की गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के तुरंत बाद अर्जुन शर्मा भारत के लिए रवाना हो गया।
अमेरिका में पूर्व प्रेमिका की हत्या कर भागने वाला अर्जुन शर्मा तमिलनाडु से गिरफ्तार
Published on

नई दिल्लीः अमेरिका में अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या कर भारत भागे आरोपी अर्जुन शर्मा को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है। इंटरपोल पुलिस ने भारत और अमेरिका की एजेंसियों के सहयोग से अर्जुन को गिरफ्तार किया है।

अर्जुन शर्मा पर अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के एलिकॉट सिटी की रहने वाली निकिता गोडिशाला (27) की हत्या का आरोप है। निकिता दो जनवरी को लापता हो गई थी जबकि अर्जुन ने ही पुलिस को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने रविवार को एक बयान में बताया कि निकिता का शव कोलंबिया स्थित उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा (26) के अपार्टमेंट से बरामद हुआ है। शव पर चाकू के घाव थे।

निकित गोडिशाला एक भारतीय अमेरिकी नागरिक थी जो डाटा एनालिस्ट के तौर पर भेदा हेल्थ में फरवरी 2025 से काम कर रही थी। उसके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उसने हाल में कंपनी से ऑल इन अवॉर्ड पुरस्कार भी जीता था।

अमेरिका-भारत की एजेंसियों के सहयोग से गिरफ्तारी संभव

बहरहाल मैरीलैंड पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ हत्या के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए अमेरिकी संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा था। लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही वह भारत भाग गया था। उसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल पुलिस से वारंट जारी कराया गया। यहां भारत में सूचना मिलने के बाद उसकी खोज शुरू हुई। सूचनाओं के आधार पर आखिर तमिलनाडु से अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। अब आगे क्या उसे अमेरिका ले जाया जाएगा, जल्द ही पता चल जाएगा।

भारतीय दूतावास पीड़ित परिवार से संपर्क में

इधर वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह गोडिशाला के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय दूतावास ने कहा, "हम इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।" अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी अर्जुन शर्मा ने ही खुद पुलिस में निकिता की गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसने निकिता को आखिरी बार 31 दिसंबर को अपने अपार्टमेंट में देखा था।

पुलिस जांच में पता चला कि दो जनवरी को गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के तुरंत बाद शर्मा भारत के लिए रवाना हो गया। अगले दिन जब जांचकर्ताओं ने उसके अपार्टमेंट की तलाशी ली, तो वहां निकिता का शव बरामद हुआ।

अमेरिका में पूर्व प्रेमिका की हत्या कर भागने वाला अर्जुन शर्मा तमिलनाडु से गिरफ्तार
क्रिकेटर मोहम्मद शमी को SIR के लिए नोटिस, नहीं हाजिर हो पाए आज सुनवाई में

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in