अंडमान : अर्धनग्न तस्वीरें उतार कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाएं गिरफ्तार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में डेटिंग ऐप के जरिये महिलाएं अपने पुरुष मित्रों के साथ मिलकर लोगों को फांसने और उन्हें ब्लैकमेल करने का धंधा चला रही थीं।
barasat
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Published on

श्री विजयपुरमः अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक व्यक्ति को मोहपाश में फंसाकर और उसकी अर्धनग्न तस्वीरें और वीडियो प्रसारित करने का भय दिखाकर वसूली करने के आरोप में तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्र शासित पुलिस की सीआईडी इकाई ​​की अपराध और आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति एक डेटिंग ऐप के जरिये आरोपियों में से एक महिला के संपर्क में आया और उसे श्री विजया पुरम में धनिखारी जंक्शन के पास एक घर में कॉफी पर मुलाकात के लिए कथित तौर पर फुसलाकर बुलाया गया।

शिकायतकर्ता व्यक्ति के मुताबिक उसे बेहोशी की दवा मिला हुआ शीतल पेय दिया गया जिसे पीकर वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने स्वयं को अर्धनग्न स्थिति में पाया और उस समय दो महिलाएं और एक पुरुष कथित तौर पर उसके वीडियो और तस्वीरें खींच रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों ने कथित तौर पर उसे झूठे मामले में फंसाने और हंगामा खड़ा करने की धमकी दी तथा कहा कि वीडियो और तस्वीरें उसके परिवार के सदस्यों को भेजी जाएंगी। उसे गलत तरीके से बंधक बनाया गया और यूपीआई के माध्यम से 50,000 रुपये आरोपियों के खाते में डालने के लिए मजबूर किया गया।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पिछले कई वर्षों से द्वीप पर सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को सीआईडी ने गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जो भी व्यक्ति इस तरह की घटना का शिकार हुआ है, उसे कानूनी सहायता के लिए तुरंत अपराध और आर्थिक अपराध शाखा से संपर्क करना चाहिए।’’

barasat
सलमान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर, डॉक्टर ने क्या कहा?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in