चीन पर टैरिफ में बड़ी कटौती कर सकता है अमेरिका

अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर में नरमी के संकेत मिल रहे हैं
चीन पर टैरिफ में बड़ी कटौती कर सकता है अमेरिका
Published on: 

वाशिंगटन - अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। व्हाइट हाउस चीन से आयात होने वाले सामान पर लगे भारी टैरिफ को 145% से घटाकर 50%–65% तक करने पर विचार कर रहा है। ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भी नरमी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिका के लिए आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाएं भी महत्वपूर्ण हैं और वो मिलकर काम करना चाहते हैं। वित्त मंत्री बेसेंट ने भी निवेशकों के साथ एक बैठक में कहा कि अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ कम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि टैरिफ वॉर ज्यादा समय तक नहीं चल सकता।

ट्रंप का कहना है, '145% टैरिफ बहुत ज्यादा है, इसे काफी हद तक कम किया जाएगा.' उन्होंने कहा कि वो चीन के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं और किसी समझौते की ओर बढ़ना चाहते हैं। ट्रंप प्रशासन के रुख से बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल आया। निवेशकों को उम्मीद है कि चीन के साथ ट्रेड वॉर थम सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News