अमरनाथ यात्रा : 12000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के दर्शन किए

12,348 तीर्थयात्रियों में 9,181 पुरुष, 2,223 महिलाएं, 99 बच्चे, 122 साधु, सात साध्वी व 8 ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल
अमरनाथ तीर्थयात्री
अमरनाथ तीर्थयात्री-
Published on

श्रीनगर/जम्मू : अमरनाथ तीर्थयात्रा के पहले दिन गुरुवार को 12,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के दर्शन किए। बताया गया कि तीर्थयात्रा के पहले दिन कुल 12,348 तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थि गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसमें 9,181 पुरुष, 2,223 महिलाएं, 99 बच्चे, 122 साधु, सात साध्वी और आठ ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल हैं।

बताया गया कि उन्हें पहले दिन इतनी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की उपस्थिति की उम्मीद नहीं थी, खासकर इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के मद्देनजर। इस साल सुचारू तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in