आंसुओं की बीच अजित पवार के विमान की परिचारिका पिंकी माली का अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाली विमान परिचारिका पिंकी माली का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में कर दिया गया।
आंसुओं की बीच अजित पवार के विमान की परिचारिका पिंकी माली का अंतिम संस्कार
Shashank Parade
Published on: 

मुंबईः महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाली विमान परिचारिका पिंकी माली का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में कर दिया गया। इस दुर्घटना में पिंकी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।

पिंकी माली के पार्थिव शरीर को जब चिता पर रखा गया तो वहां मौजूद परिवार के सदस्य खुद को रोक नहीं पाए और उनके विलाप से माहौल और गमगीन हो गया। इससे पहले माली के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के जरिये बारामती से पड़ोसी शहर ठाणे के खारिगांव इलाके में लाया गया।

पिंकी (29) की तीन साल पहले शादी हुई थी और वह गत चार महीनों से अपने पति के साथ इसी इलाके में रह रही थीं। अधिकारी ने बताया कि पिंकी के पार्थिव शरीर को मध्य मुंबई के प्रभादेवी स्थित उनके मायके ले जाया गया, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया था। पड़ोसियों और दोस्तों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

Shashank Parade

बड़े भाई को बनाना चाहती थी पायलट

पिंकी के पिता शिवकुमार माली ने इससे पहले संवाददाताओं को बताया था कि वह अपने बड़े भाई को पायलट बनाना चाहती थी। शिवकुमार ने बताया कि पिंकी पिछले पांच सालों से विमान परिचारिका के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि पिंकी ने करियर की शुरुआत एयर इंडिया से की और कुछ साल बाद निजी चार्टर्ड विमान सेवा में चली गई।

पिता ने बताया था कि पिंकी राष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों और कई नेताओं के साथ हवाई यात्रा कर चुकी थी। उन्होंने कहा कि वह अजित पवार के साथ चौथी बार हवाई यात्रा कर रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि पिंकी के पति एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रबंधकीय पद पर कार्यरत हैं।

आंसुओं की बीच अजित पवार के विमान की परिचारिका पिंकी माली का अंतिम संस्कार
तमिलनाडु में बिहारी मजदूर, पत्नि व बच्चे की हत्या, गिरफ्तार उसके तीन साथी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in