AI रोबोट ने किया भीड़ पर हमला, देखें वीडियो

AI तकनीक पर फिर उठे सवाल
AI रोबोट ने किया भीड़ पर हमला, देखें वीडियो
Published on: 

नई दिल्ली - लोग AI का इस्तेमाल अब‌ रोजमर्रा की जिंदगी में करने लगे हैं। AI का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। दुनिया में आज के समय AI की मदद से रोबोट तैयार किए जा रहे हैं। AI से नियंत्रित किये जा रहे इन रोबोट्स के कई फायदे हैं लेकिन इनके नुकसान को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती है। हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक AI रोबोट ने इंसानों पर हमला कर ‌दिया।

रोबोट ने भीड़ पर किया हमला

यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक इवेंट के दौरान Humanoid Robot भीड़ की तरफ बढ़ता है और लोगों पर घूंसे चलाने लगता है। इसके बाद रोबोट को कुछ लोगों ने पकड़ कर पीछे किया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह हमला इतना भी बड़ा नहीं था पर इससे हमे सावधान होने की जरूरत है। जैसे-जैसे AI विकसित किया जाएगा क्या पता यह रोबोट्स और बड़े हमले करने लगे।

क्यों हुआ ऐसा ?

सूत्रो के मुताबिक उस रोबोट के सॉफ्टवेयर में कुछ खराबी आ गई थी। इस वजह से वह बेकाबू हो गया और लोगों पर हमला करने लगा। इस घटना के बाद AI रोबोट सवालों के घेरे में आ चुके हैं। आपको बता दें कि रोबोट को जिन धातुओं से बनाया जाता है वो हार्ड मेटल से बने होते हैं। ऐसे में अगर यह रोबोट लोगों पर हमला करना शुरू कर देते हैं तो यह काफी चिंता की बात हो जाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News