आखिर कैसे UP के जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ में स्नान ?

जेलों में कैदियों को भी मिला अमृत स्नान का अवसर
आखिर कैसे UP के जेल में बंद कैदियों ने किया महाकुंभ में स्नान ?
Published on

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के जेलों में भी बंदियों ने अमृत स्नान किया। पावन त्रिवेणी के जल से स्नान करके वह पुण्य के भागीदार बने। महाकुंभ में अब तक करोड़ों लोग आस्‍था की डुबकी लगा चुके हैं। प्रशासन का दावा है कि अब तक करीब 59 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने जेल में बंद कैदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें भी पुण्य स्नान करने का अवसर दिया। प्रदेश के सभी 62 जेलों के कैदियों ने त्रिवेणी के पुण्य जल से स्नान किया।

1400 से अधिक कैदियों ने किया स्नान

कैदियों के लिए जेल के अंदर ही बड़े-बड़े हौज बनाए गए थे जिसमें त्रिवेणी से लाया गया पवित्र जल मिलाया गया। इसी जल से स्नान कर जेल के अंदर बंद कैदी भी पुण्य के भागीदार बने। नैनी सेंट्रल जेल में भी इसके लिए भव्य व्यवस्‍था की गई। जेल के एक अधीरक्षक रंग बहादुर पटेल ने कहा कि सेंट्रल जेल में इस समय 1700 कैदी हैं। इन 1700 कैदियों में 1400 से अधिक बंदियों को त्रिवेणी के पावन जल से स्नान करने का मौका मिला।

शासन के निर्देश पर की गई पहल

शासन के निर्देश पर त्रिवेणी से एक कलश में वहां का पावन जल लाया गया। जेल के अंदर विधि विधान से उसका पूजन किया गया और फिर इस जल को जेल के अंदर बनाए गए कुंड में डाल दिया गया। इसके बाद इसी जल से जेल के कैदियों ने पुण्य स्नान किया। इसी तरह जेल के कैदियों को भी लाभ अर्जित करने का अवसर मिला।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in