200 रुपये के लिए 93 करोड़ राशि वाले खाते को कर दिया फ्रीज

200 रुपये के विवाद पर 93 करोड़ का खाता फ्रीज, जांच एजेंसी को हाईकोर्ट की फटकार
indian_rupees
Published on: 

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट में मात्र 200 रुपये की विवादित राशि को लेकर 93 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिया गया था। 93 करोड़ से अधिक की राशि वाले एक बैंक खाते को फ्रीज किये जाने के मामले में संबंधित जांच एजेंसी को फटकार लगाई गई। साथ ही बैंक खातों को पूरी तरह ‘फ्रीज’ करने के मामले में सावधानी बरतने को कहा गया।

हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति मनोज जैन ने साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मुद्दे को हल करने और एक समान नीति बनाने को कहा गया। याचिकाकर्ता का पक्ष अधिवक्ता प्रीतम सिंह ने रखा।

याचिका में कहा गया है कि अगर बिना कोई कारण बताए इस तरह के कठोर उपाय किए जाते हैं, तो निश्चित रूप से ऐसे खाताधारकों की वित्तीय चिंताओं के साथ खिलवाड़ हो सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News