फिर से स्क्रीन पर ‌दिखेंगे Aarohi और Rahul, जाने क्या है मामला

अब तक दो फिल्म कर चुके हैं साथ में
फिर से स्क्रीन पर ‌दिखेंगे Aarohi और Rahul, जाने क्या है मामला
Published on: 

मुंबई - आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक माने जाते हैं। 'आशिकी 2' और 'ओके जानू' जैसी फिल्मों में साथ काम करने के बाद, ये जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई। दर्शक बार-बार इन्हें स्क्रीन पर साथ देखने की ख्वाहिश रखते हैं। अब हाल ही में श्रद्धा और आदित्य के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

मोहित सूरी ने दोनों को किया अप्रोच

सूत्रों की मानें तो आदित्य और श्रद्धा एक बार फिर किसी और प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करेंगे, लेकिन ये क्या होगा और कब आएगा इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पिंकविला के अनुसार, फिल्म निर्माता मोहित सूरी ने श्रद्धा और आदित्य दोनों को फिल्म के लिए अप्रोच किया है। ऐसा माना जा रहा है कि ये एक लव स्टोरी होगी। अब तक मोहित ने दोनों के साथ मूल विचार पर चर्चा की है और अब स्क्रिप्ट को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। यह अभी शुरुआती चरण में है और इस साल के अंत तक इसको लेकर और भी स्पष्टता मिल जाएगी।

आशिकी 2 में पहली बार साथ किया था काम

महेश भट्ट की 1990 की फिल्म आशिकी की सीक्वल,आशिकी 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी। इस फिल्म ने आदित्य और श्रद्धा के करियर को उड़ान दी। यह जोड़ी चार साल बाद शाद अली की ओके जानू के लिए फिर से साथ आई। फिल्म साल 2015 में आई मणिरत्नम की तमिल रोमांस ओ कधल कनमनी की आधिकारिक रीमेक थी, जिसमें दुलकर सलमान और निथ्या मेनन ने अभिनय किया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News