अमर शहीद मंगल पांडे के स्मृति पर मंगल मिनार पर पुष्प चक्र अर्पित

अमर शहीद मंगल पांडे के स्मृति पर मंगल मिनार पर पुष्प चक्र अर्पित
Published on

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम एवं नगर नागरिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में महाकरण (रायटर्स बिल्डिंग) के विपरित विनय बादल दिनेश उद्यान में स्थित अमर शहीद मंगल पांडे के स्मृति चिह्न मंगल मिनार पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया। इसमें पार्षद वार्ड 45 के संतोष कुमार पाठक कोलकाता नगर निगम के कार्यरत कर्मी वृंद के साथ भोला यादव (पहलवान), शिवराज वाल्मीकि, कालीनाथ सिंह, सुशील यादव, पृथ्वी नाथ पांडेय, श्याम लाल गुप्ता (मास्टर जी), गुडन भाई के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने मंगल मिनार पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अमर शहीद मंगल पांडे अमर रहें के नारों के साथ आसमान गुंजयमान करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर रोहित पाठक, अंजीत कुमार सिंह, रोनित जायसवारा, रघु ठाकुर, सचिन सिंह, संजय राउत, सोनू सिंह, राकेश सिंह, साहिल सिंह, रोशन सिंह, मुन्ना वर्मा आदि थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in