दक्षिण अफ्रीकाः जोहान्सबर्ग के पब में गोलीबारी, 9 की मौत, 10 लोग घायल

सोने की खदान के निकट एक बंदूकधारी अचानक से लोगों पर गोलियां बरसाने लगा।
दक्षिण अफ्रीकाः जोहान्सबर्ग के पब में गोलीबारी, 9 की मौत, 10 लोग घायल
Published on

जोहान्सबर्गः दक्षिण अफ्रीका के एक पब में शनिवार देर रात बंदूकधारियों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात एक बजे से ठीक पहले ‘बेकर्सडेल’ कस्बे में हुई, जो जोहानिसबर्ग से 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। दक्षिण अफ्रीका में तीन सप्ताह में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

पुलिस के अनुसार, एक सफेद मिनी-बस और एक सिल्वर रंग की कार में सवार लगभग 12 अज्ञात संदिग्धों ने बेकर्सडेल के टैम्बो इलाके में स्थित ‘क्वानोक्सोलो’ पब में ग्राहकों पर गोलियां चलाईं और घटनास्थल से भागते समय भी अंधाधुंध गोलीबारी करते रहे। पुलिस ने बताया कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस के मुताबिक, “अज्ञात बंदूकधारियों ने सड़कों पर कुछ लोगों को निशाना बना अंधाधुंध गोलीबारी की।” प्रांतीय पुलिस आयुक्त मेजर जनरल फ्रेड केकाना ने एसएबीसी टेलीविजन को बताया कि मृतकों में से एक ऑनलाइन कार-हाइलिंग सेवा का चालक था, जो पब के बाहर खड़ा था। अपराध जांच विभाग ने अपराध पहचान इकाई के सहयोग से इस घटना के संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सोने की खदान के निकट गोलीबारी हुई है और वहां बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि उस इलाके में अवैध शराब का धंधा होता है। गोतेंग के कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। मौके पर अपराध और खुफिया विभाग की टीमें भी पहुंची हैं।

दक्षिण अफ्रीकाः जोहान्सबर्ग के पब में गोलीबारी, 9 की मौत, 10 लोग घायल
'धुरंधर' एक 'एकतरफा रेस', नई रिलीज 'अवतार' को भी पीछे छोड़ा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in