Trump को मारने के लिए गोली लेकर पहुंचा था White House, अधिकारीयों ने व्यक्ति को मारी गोली

व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Trump को मारने के लिए गोली लेकर पहुंचा था White House, अधिकारीयों ने व्यक्ति को मारी गोली
Published on

नई दिल्ली - व्हाइट हाउस के करीब रविवार तड़के अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति इंडियाना से आया था। सीक्रेट सर्विस के बयान के अनुसार, यह घटना व्हाइट हाउस से लगभग एक ब्लॉक की दूरी पर हुई, लेकिन इसमें कोई और घायल नहीं हुआ। घटना के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे। स्थानीय पुलिस ने सीक्रेट सर्विस को एक संदिग्ध आत्मघाती व्यक्ति के बारे में जानकारी दी थी, जो इंडियाना से यात्रा कर रहा था। जांच के दौरान, एजेंटों को उस व्यक्ति की कार और विवरण से मेल खाता एक व्यक्ति वहां मिला।

गोली मारने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया

जैसे ही अधिकारी उसके पास पहुंचे, व्यक्ति ने बंदूक निकालकर लहराई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। एजेंटों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गोली मारक सबकुछ काबू में कर लिया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। चूंकि इस घटना में कानून प्रवर्तन अधिकारी शामिल थे, इसलिए स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच करेगी।

सीक्रेट सर्विस के बयान के अनुसार इस घटना में कोई भी सीक्रेट सर्विस अधिकारी घायल नहीं हुआ। चूंकि कोलंबिया जिले में बल प्रयोग से जुड़ी घटनाओं की जांच का दायित्व मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग का है, इसलिए इस मामले की जांच वही करेगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in