विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की एक बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार पांच समुदायों के लिए नए सांस्कृतिक और विकास बोर्डों का गठन करेगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो )
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो )xsm
Published on

कोलकाताः विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक और बड़ी चाल चल दी है। उन्होंने एक साथ कई समुदायों को रिझाने की कोशिश की है। दरअसल मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार पांच समुदायों के लिए नए सांस्कृतिक और विकास बोर्डों का गठन करेगी।

विधानसभा चुनाव से पहले यह घोषणा करते हुए बनर्जी ने कहा कि ये बोर्ड इन समुदायों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा करेंगे और उनका सामाजिक-आर्थिक विकास सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार की मंशा जल्द ही मुंडा (अनुसूचित जनजाति), कोरा (अनुसूचित जनजाति), डोम (अनुसूचित जाति), कुंभकार (अन्य पिछड़ा वर्ग) और सदगोपे (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदायों के लिए पांच नए सांस्कृतिक एवं विकास बोर्डों का गठन करने की है।’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो )
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को क्यों हटाना चाहते हैं इतने सांसद?

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये समुदाय राज्य की जीवंत संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा,‘‘बोर्ड उनकी अनूठी भाषाओं और परंपराओं की रक्षा करते हुए उनके लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार सुनिश्चित करेंगे।’’ पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है, जिसमें बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिए प्रयासरत है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in