Gwalior स्टेशन पर लगी भीषण आग, मची भगदड़

स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर बने वीआईपी कक्ष में आग लगी
Gwalior स्टेशन पर लगी भीषण आग, मची भगदड़
Published on: 

ग्वालियर- ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक आग लगने के कारण भगदड़ मच गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित वीआईपी कक्ष में हुई, जहां आग लगने से भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। जैसे ही आग की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की। रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। आग के कारण मची भगदड़ और अफरा-तफरी के चलते ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया, जिसके कारण कई ट्रेनों को स्टेशन से पहले ही रोकना पड़ा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in