यहा बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक...

महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश
यहा बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक...
Published on

कोलकाता - उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अब छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये इच्छा जाहिर की थी। इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार द्वारा शासनादेश (GR) जारी किया गया है। हाल ही में आगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि उस स्थान पर, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया गया था, वहां एक भव्य स्मारक का निर्माण होना चाहिए।

आज महाराष्ट्र सरकार ने एक औपचारिक आदेश जारी करते हुए घोषणा की है कि वह आगरा में उस स्थल को अधिग्रहित करेगी, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया गया था, और वहां एक भव्य स्मारक बनाएगी।

महाराष्ट्र पर्यटन विभाग इस परियोजना को करेगा फंड

सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि मुगलों ने महाराज को कैद किया था, लेकिन अपनी चतुराई और होशियारी से वे वापस महाराष्ट्र लौट आए थे। जब महाराष्ट्र के लोग उस स्थान का दौरा करते हैं, तो वहां उन्हें कोई स्मारक या प्रतीक नहीं मिलता। सरकार ने यह भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के लिए एक पूजनीय देवता हैं। इस परियोजना के लिए आवश्यक धन महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा।

क्या कहा था मुख्यमंत्री फडणवीस ने ?

बता दें कि आगरा की एक जनसभा में 19 फरवरी 2025 को बोलते हुए फडणवीस ने कहा था, 'मां कसम एक बार यह (आगरा में) स्मारक बन गया तो आपके ताजमहल से ज्यादा लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का यह स्मारक देखने आएंगे। नहीं आए तो मेरा नाम बदल देना, मेरा नाम देवेंद्र फडणवीस नहीं रहेगा।'

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in