साल्टलेक एबी ब्लॉक में गैस सिलेंडर में लगी आग

फाइल पिक
फाइल पिक
Published on: 

कोलकाता : साल्टलेक एबी ब्लॉक में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गयी। केयरटेकर की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। दरअसल शुक्रवार को एबी ब्लॉक के एक मकान में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई, तभी केयरटेकर उसे कम्बल से ढक कर घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंच कर लगी आग को बुझाया। केयरटेकर द्वारा किए गए इस पहल को सराहा एवं बड़ी दुर्घटना घटने से मकान को बचा लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News