

नयी दिल्ली : 79 साल के बुजुर्ग जिसे पहले से ही किडनी, डायबिटीज और एनीमिया की समस्या थी, वह हो गया हार्ट अटैक का शिकार। उसके हार्ट में हार्ट में 90 फीसदी आर्टरी ब्लॉकेज था। हार्ट केवल 30 फीसदी ही काम कर रहा था। मरीज की उम्र और कई बीमारियों के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज का अनोखा तरीका अपनाया। डॉक्टरों ने बताया कि इस सर्जरी के जरिए भारत में पहली बार तीन आधुनिक तकनीकों का एक साथ इस्तेमाल किया गया है। ऑपरेशन के दौरान मरीज को बेहोश करने की तथा चीरा लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ी और बुजुर्ग की जान बचा ली गई। इस सर्जरी में न तो चीरा लगाने की जरूरत पड़ी और न ही मरीज को बेहोश किया गया था।
आखिर कैसे हुआ यह कमाल