Vastu Tips: मुख्यद्वार पर रोज शाम को जलाएं ऐसे दीपक, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न | Sanmarg

Vastu Tips: मुख्यद्वार पर रोज शाम को जलाएं ऐसे दीपक, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Fallback Image

कोलकाता : वास्तु का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो हमारे जीवन में दरिद्री छा जाती है और जहां दरिद्री का वास होता है। वहां से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन मिलता है, जिनको करने वास्तु दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रह सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं दीपक के उपाय के बारे में, जिसको प्रतिदिन मुख्य द्वार पर जलाने से घर में संपन्नता रहेगी। साथ ही नकारात्मकता दूर होगी। आइए जानते हैं कैसे जलाएं दीपक और इसके लाभ…

  • घर से दूर होगी नकारात्मकता

आपने देखा होगा कि कुछ घरों में नकारात्मक ऊर्जा का वास महसूस होता है। साथ ही के घर के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण निगेटिविटी ही होती है। इसके लिए आपको प्रतिदिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। क्योंकि दीपक घर के वास्तु दोष बढ़ाने वाली नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। साथ ही दीपक से निकलने वाला धुंआ घर में मौजूद कीट और सूक्ष्म कीटाणुओं को भी खत्म कर देता है। इसलिए शाम को मुख्य द्वार के साथ मंदिर में दीपक जलाना चाहिए।

 

  • घर में सुख-समृद्धि के लिए करें ये काम

वहीं प्रतिदिन मुख्य द्वार पर रोज शाम को दीपक जलाना चाहिए। वहीं दीपक सरसों के तेल का जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश नहीं करती है। साथ ही सकरात्मकता बनी रहती है और घर के सदस्यों में प्रेम बना रहता है।

 

  • घी का दीपक इस दिशा में जलाएं

वहीं आपको बता दें कि घी का दीपक हमेशा अपने बाएं हाथ की ओर जलाएं और तेल का दीपक हमेशा अपने दाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख- शांति बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

 

  • दीपक जलाते हुए इस मंत्र का करें जाप

शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।। वहीं दीपक की बत्ती बनाने के लिए हमेशा रुई का प्रयोग करना चाहिए। रुई अगर नहीं है तो लाल धागे का प्रयोग भी कर सकते हैं।

Visited 255 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर